ग्वालियर केंद्रीय जेल में रिहाई के दिन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Mar, 2025 12:49 PM

one person died in gwalior central jail

ग्वालियर केंद्रीय जेल में हुई एक व्यक्ति की मौत

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश की ग्वालियर केंद्रीय जेल में बंद बंदी को न्यायालय से जमानत मिलने पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत का मामला सामने आया है। रिहाई के दौरान बंदी के परिजनों को पता चला कि युवक की मौत हो गई है, इसके बाद उन्होंने ग्वालियर केंद्रीय जेल के बाहर जमकर हंगामा कर दिया। युवक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप भी लगाया है। ग्वालियर केंद्रीय जेल में दुष्कर्म के मामले में 7 सालों से बंद मनोज यादव को न्यायालय में जमानत के लिए अपील की गई थी। 

जहां अपील पर बुधवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने जमानत दी थी, मनोज के परिजन बुधवार की शाम को उसको लेने के लिए जेल पहुंच गए थे। लेकिन न्यायालय से रिहाई का परवाना समय पर नहीं पहुंचा, रात होने के कारण मनोज की रिहाई नहीं हो सकी थी। ग्वालियर जेल प्रशासन ने परिजनों को सुबह आने के लिए कहा था। गुरुवार को जब बंदी मनोज के परिजन जेल पहुंचे तो जेल प्रबंधन ने उन्हें बताया कि रात में मनोज का अचानक स्वास्थ खराब हो गया था, उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

PunjabKesariजिसके बाद मनोज के परिजनों ने हंगामा कर दिया और जेल प्रबंधन पर मनोज को जान से मारने का आरोप लगाया है।  इस मामले में जेल प्रबंधन का कहना है कि मनोज की अचानक रात में तबियत बिगड़ गई थी। जेल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे जयारोग्य चिकित्सालय रेफर किया, यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनोज के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद असली कारण सामने आएगा। इस घटना के बाद मनोज के परिजनों ने चक्का जाम कर दिया और इस मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!