Edited By meena, Updated: 26 Nov, 2022 07:24 PM

पूर्व दस्यु और खंगार समाज के संरक्षक भाजपा समर्थक मलखान सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान के नारे लगाने को प्रोपेगेंडा बताया है। पूर्व दस्यु ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा
ग्वालियर (अंकुर जैन): पूर्व दस्यु और खंगार समाज के संरक्षक भाजपा समर्थक मलखान सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान के नारे लगाने को प्रोपेगेंडा बताया है। पूर्व दस्यु ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब बकवास बातें हैं। ये पांच साल इसी में निकाल देंगे, इनको आदत पड़ गई है।
मलखान सिंह ने कहा कि कांग्रेस नारे लगा रही, भाजपा नारे लगा रही, जीतने के बाद ये इसी में समय खराब करते हैं और कुछ नहीं कर पाते। ये टिप्पणी करते करते बर्बाद कर दिया देश को, कब तक टिप्पणी करेंगे, आप काम करिए न, आपको काम सौंपा है। जनता ने आपको काम करने के लिए वोट दिया है। आप विधायक मंत्री बने हो, इनकी टिप्पणियों में जनता बेचारी मरती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा इस यात्रा से किसी पार्टी का नुकसान तो होगा ही। राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं। पैदल चल रहे हैं बड़े नेता भी उनके साथ चल रहे हैं। इससे बदलाव आएगा।