पंचायत सचिव की गोली मारकर हत्या, दो घायल

Edited By kamal, Updated: 28 Jul, 2018 08:47 PM

panchayat secretary shot dead two injured

मध्यप्रदेश के सागर में आपसी विवाद को लेकर चली गोली में एक पंचायत सचिव की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहतगढ़ थाना क्षेत्र के मुगरयाऊ तिराहे पर स्थित एक ढाबे में कल रात आपसी विवाद को लेकर चली गोली में नरयावली थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी अशोक...

सागर : मध्यप्रदेश के सागर में आपसी विवाद को लेकर चली गोली में एक पंचायत सचिव की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहतगढ़ थाना क्षेत्र के मुगरयाऊ तिराहे पर स्थित एक ढाबे में कल रात आपसी विवाद को लेकर चली गोली में नरयावली थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी अशोक लहरिया (45) की मौत हो गई। इस घटना में विठ्ठल पटेल और कलू यादव को भी छर्रे लग गए।  

बताया जाता है कि अशोक गंभीरिया हाट पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ था। जिसको पेट के नीचे गोली लगी और लगभग 30 छर्रे निकले हैं। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के तहत घटना घटित हुई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!