Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Feb, 2023 04:00 PM

पुलिस ने हत्या के आरोपी सुखीराम एक्का को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पत्थलगांव थाने (Pathalgaon Police Station) का बालाझार चिमटापानी गांव में अंधे कत्ल के मामले में पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर सघन जांच पड़ताल के बाद 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को...
योगेश यादव (जशपुर): पत्थलगांव पुलिस (Pathalgaon Police Station) ने पत्नी के इलाज के लिए दारू मुर्गा लेकर झाड़-फूंक करने वाले बैगा भूखन तिर्की के अंधे कत्ल के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी सुखीराम एक्का को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पत्थलगांव थाने (Pathalgaon Police Station) का बालाझार चिमटापानी गांव में अंधे कत्ल के मामले में पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर सघन जांच पड़ताल के बाद 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि सरगुजा जिले के राताखांड़ गांव में रहने वाला आरोपी सुखीराम एक्का की पत्नी जूलिया बाई का इलाज करने वाला बैगा भूखन तिर्की ने झाड़फूंक का इलाज से मरीज को सही कर देने का दावा किया था। साथ ही इसके बदले दारू बकरा मुर्गा और पैसे लिए थे।
झाड़फूंक करने के बाद भी उसकी पत्नी की हालत और खराब हो गई। इसी बात को लेकर उसका भूखन बैगा के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर भूखन की डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना में सर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि इस मामले में घटना स्थल पर कोई भी साक्ष्य नहीं थे। इस वजह अलग अलग बिन्दुओं की सुक्ष्म पड़ताल शुरू की। जिसमें मृतक द्वारा झाड़फूंक का इलाज करने की बात सामने आई थी। इसी जानकारी के बाद हत्याकांड का आरोपी सुखीराम को दबोच लिया गया।