मां करती रह गई शादी का इंतजार, बेटे ने मौत को लगा लिया गले

Edited By meena, Updated: 15 May, 2020 06:30 PM

platoon commander shoots suicide

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 15वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर ने बैरक में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सगाई के सात साल के बीत जाने के बाद उसकी मंगेतर ने किसी और से शादी कर ली। इस बात से प्लाटून कंमाडर आहत हो गए...

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में 15वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर ने बैरक में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सगाई के सात साल के बीत जाने के बाद उसकी मंगेतर ने किसी और से शादी कर ली। इस बात से प्लाटून कंमाडर आहत हो गए और गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनकी शादी 19 मई को तय होनी थी और उनकी मां शादी की तैयारियों में लगी हुई थी। 

PunjabKesari

एएसपी रूपेश द्विवेदी  ने बताया कि प्लाटून कमांडर दीपक वैद्य 28 साल के थे और वह दमोह के रहने वाला थे। 15वीं बटालियन में एसआई के पद पर पदस्थ थे और 19 मई को उनकी शादी दमोह में होने वाली थी। प्लाटनू कंमाडर के साथियों अनुसार,  जिस लड़की से प्लाटून कमांडर की पूर्व में सगाई हुई थी उसने दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली इससे बहुत आहत और परेशान था।

PunjabKesari

शादी की तैयारियों में जुटी मां करती रह गई इंतजार
प्लाटून कमांडर दीपक वैद्य दमोह के रहने वाले थे। मां इकलौते बेटे की शादी की तैयारियों में जुटी थी। 5 दिन बाद दीपर की शादी थी और उसने दो दिन में आने को कहा था। बुधवार को उसकी मौत की खबर आ गई। मौत की खबर मिलते ही मां बेहोश हो गई। दीपक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। दीपक की छोटी बहन इंदौर में पढ़ाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!