नगर निगम का अधिकारी बताकर शातिर करते थे चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By shahil sharma, Updated: 28 Feb, 2021 02:31 PM

police arrested thief in singrauli

सिंगरौली में बैटरी चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक चोर खुद को नगर निगम के अधिकारी बताकर बैटरी निकाल लेते थे। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने...

सिंगरौली (अनिल सिंह): सिंगरौली जिले में नगर निगम के फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर आरोप है कि वे  इलाके में घूम कर खुद को नगर निगम का अफसर बताकर एनसीएल द्वारा लगाए गए सोलर पावर की बैटरी निकलवा कर ले जाते थे। 

PunjabKesari

मोरवा थाना क्षेत्र में एनसीएल द्वारा लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट की बैटरी निकालने वाले दो शातिर ठगों को पकड़ा है। असल में राहुल पाल और दिनेश प्रजापति नाम के ये दो ठग खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताते थे। लोगों को ये कहकर ठगी का शिकार बनाते थे की एनसीएल द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट के बदले में अब नई व्यवस्था लगाई जानी है।

इस तरह से वे सोलर पैनल में लगी बैटरी को लेकर फरार हो जाते थे। दोनों नकली अधिकारियों को मोरवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!