राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला, बैग जलवाने वाला लोकेंद्र ग्वालियर से पुलिस ने हिरासत में लिया

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Jun, 2025 07:23 PM

police took lokendra tomar into custody from gwalior

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में लोकेंद्र सिंह तोमर नाम के व्यक्ति को पुलिस ने ग्वालियर से हिरासत में लिया है

ग्वालियर। (अंकुर जैन): इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में लोकेंद्र सिंह तोमर नाम के व्यक्ति को पुलिस ने ग्वालियर से हिरासत में लिया है। शिलांग पुलिस आज ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित NK प्लाजा पहुंची यहां दूसरी मंजिल पर बने उसके फ्लैट से लोकेंद्र को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या करने के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर में जिस फ्लैट में रुकी थी वह फ्लैट लोकेंद्र सिंह तोमर का ही था। 

सोनम का जो बैग है वह भी आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर ने अपने पास छुपाया था। इस बैग में सोने चांदी के जेवरात और हथियार जिसमें पिस्टल होने की बात सामने आ रही है। कुल मिलाकर राजा रघुवंशी हत्याकांड में यह आठवीं गिरफ्तारी हुई है। लोकेंद्र सिंह तोमर जिस फ्लैट में रहते हैं ,वह अभी कुछ दिन पहले ही यहां आए थे। उन्होंने ग्वालियर से इंदौर में शिफ्टिंग कर ली है। आज पड़ोस के लोगों ने भी उन्हें लंबे समय बाद ग्वालियर में देखा। 

PunjabKesariलोकेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में रहकर बीएसएनएल कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते थे। फिलहाल इंदौर में अपना बिजनेस सेटल कर लिया था, शायद वे पुलिस से बचने के लिए ग्वालियर में अपने इस पुराने फ्लैट में शरण लिए हुए थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!