दमोह में गाय को हाई सिक्योरिटी में लाया गया थाने, जानिए क्या है पूरा मामला...

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Feb, 2024 02:48 PM

policemen reached police station with cow in damoh

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक गाय को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में थाने लाया गया।

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक गाय को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में थाने लाया गया। पुलिसकर्मी एक गाय को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाय को करीब 5 जवान लेकर थाने आए। पुलिस की सुरक्षा में गाय को जाते हुए देखकर लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। आपको बता दें कि इस गाय को कसाई मंडी से छुड़ाकर लाया गया था।


दरअसल कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसाई मंडी में एक गाय को गोकशी के लिए बंधक बनाया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाय को मुक्त कराया गया। इसके बाद सभी पुलिस वाले गाय को लेकर थाने पहुंचे।

PunjabKesari
गाय को पुलिस वाले कोतवाली थाना लेकर पहुंचे और यहां पर उसे बांध दिया। पुलिस ने आसपास पूछताछ की लेकिन इस गाय पर किसी ने अपना मलिकाना हक नहीं जताया है। पुलिस की सुरक्षा में गाय को जाते हुए देखकर लोग भी पुलिसकर्मियों से पूछते हुए नजर आ रहे थे कि आखिर मामला क्या है फिलहाल यह गाय अभी पुलिस सुरक्षा में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!