सियासी संग्राम, गुलाब के फूल बिछाकर सेवा भी भूपेश बघेल और दीपक बैज के काम नहीं आई, फूलोदेवी की सोनिया सेवा पड़ी भारी

Edited By Desh Raj, Updated: 07 Mar, 2026 06:09 PM

poster politics intensifies ahead of rajya sabha elections bjp attacks congress

छतीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सियासी संग्राम शुरु हो चुका है। दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियो की घोषणा भी कर दी है। इसी बीच अब राज्य में पोस्टर पॉलिटिक्स तेज हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

(रायपुर): छतीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सियासी संग्राम शुरु हो चुका है। दोनों पार्टियों ने प्रत्याशियो की घोषणा भी कर दी है। इसी बीच अब राज्य में पोस्टर पॉलिटिक्स तेज हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

 

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ भाजपा के पोस्टर वार से राज्य की राजनीति में गरमाहट आ गई है। दरअसल भाजपा ने ये सियासी वार राज्यसभा उम्मीदवार के चयन को लेकर किया है। पोस्टर में तंज कसते हुए बीजेपी ने वार किया है कि “गुलाब के फूल बिछाकर” स्वागत करने के बावजूद भूपेश बघेल और दीपक बैज पर फूलोदेवी नेताम की “सोनिया सेवा” भारी पड़ गई।

छतीसगढ़ में पोस्टर वार से कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना

भाजपा ने राज्य में हो रहे चुनाव को लेकर जो पोस्टर जारी किया है उसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल और दीपक बैज पर तंज कसा गया है। जारी इस पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए गिनती करते दिखाया गया है। पोस्टर में भूपेश बघेल अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं, जबकि दीपक बैज खुद को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं।

वहीं  पोस्टर में प्रियंका गांधी की ओर दर्शाया गया है कि जब मम्मी बीमार थी तो फूलो देवी नेताम ने उनकी मां की सेवा पूरी निष्ठा से की थी। लिहाजा बीजेपी के इस पोस्टर वार से राज्य की राजनीति में गरमाहट आ गई है और ये पोस्टर काफी वायरल भी हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!