10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी, तीन पर केस

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2026 01:08 PM

police crack down on loud djs during board exams

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिला खैरागढ़ पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

खैरागढ़ (हेमंत पाल): 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिला खैरागढ़ पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम सहित तीन वाहन जब्त किए गए हैं। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को शांत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना छुईखदान और गंडई क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।

पहला मामला  खैरागढ़ निवासी पर कार्रवाई

थाना छुईखदान क्षेत्र में 11 फरवरी 2026 को आरोपी चन्द्रशेखर विदान (35 वर्ष), निवासी खैरागढ़, के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 4 एवं 15 में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से डीजे साउंड सिस्टम और एक डीआई वाहन जब्त किया।

PunjabKesariदूसरा मामला  भुलाटोला में डीजे और पिकअप जब्त

18 फरवरी 2026 को भुलाटोला निवासी भोला जंघेल (22 वर्ष) के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम के साथ पिकअप वाहन भी जब्त किया। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वनि स्तर की जांच की और कार्रवाई की।

तीसरा मामला गंडई क्षेत्र में आईचर वाहन सहित जब्ती

इसी दिन थाना गंडई क्षेत्र में आरोपी विशाल नारबोदे (23 वर्ष), निवासी टेमनी थाना लांजी, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 दर्ज किया गया। डीजे साउंड सिस्टम के साथ आईचर वाहन जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। परीक्षा के दौरान सख्ती जारी पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला पुलिस टीम की इस कार्रवाई को विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सराहा है। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन की यह पहल अहम मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!