ढोल-डीजे की तेज आवाज से घबराई घोड़ी, बेकाबू होकर कुएं में गिरी, दूल्हे ने कूदकर बचाई जान

Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 03:11 PM

a mare startled by the loud drums and dj music fell into a well the groom jum

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला के पंधाना तहसील अंतर्गत ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारात में शामिल घोड़ी अचानक बेकाबू होकर पास ही

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा जिला के पंधाना तहसील अंतर्गत ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक विवाह समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारात में शामिल घोड़ी अचानक बेकाबू होकर पास ही स्थित एक खुले कुएं में जा गिरी। गनीमत रही कि दूल्हे ने समय रहते घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, ग्राम आवल्या विठ्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे बारात के दौरान दूल्हे को घोड़ी पर बैठाया गया। ढोल-डीजे की तेज आवाज पर बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेज संगीत से घोड़ी घबरा गई और संतुलन खो बैठी।

दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घोड़ी से छलांग लगा दी। इसके कुछ ही क्षण बाद घोड़ी पास ही स्थित खुले कुएं में गिर गई, जिसमें पानी भी भरा हुआ था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घोड़ी को सुरक्षित बाहर निकाला।

PunjabKesari

ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं गांव से लगी कोटवार की शासकीय भूमि पर स्थित है। करीब दो वर्ष पूर्व इसी कुएं में एक बैल भी गिर चुका है। कुछ माह पहले कोडावद हादसे के दौरान ग्रामीणों ने इस खुले कुएं को लेकर ग्राम पंचायत सचिव कैलाश पटेल को अवगत भी कराया था, लेकिन पंचायत द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले कुएं पर शीघ्र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!