Gold-Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Feb, 2026 10:48 AM

gold silver prices crash after budget 2026

सराफा कारोबारियों के मुताबिक, बजट के तुरंत बाद भोपाल में सोने के दाम 3,460 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गए

भोपाल: यूनियन बजट 2026 पेश होते ही सराफा बाजार में भूचाल आ गया है। बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी जोरदार गिरावट आई है कि निवेशकों से लेकर आम खरीदार तक हैरान रह गए हैं। राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में तो हालात और भी चौंकाने वाले रहे, जहां एक ही दिन में सोना हजारों रुपये सस्ता हो गया, जबकि चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वां यूनियन बजट पेश किए जाने के बाद बाजार की चाल अचानक बदली है। शेयर बाजार की हलचल का असर अब सीधे गोल्ड-सिल्वर पर देखने को मिल रहा है। बजट के बाद निवेशकों की रणनीति में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के दबाव ने कीमती धातुओं की चमक फीकी कर दी है।

भोपाल सराफा बाजार में भारी गिरावट

सराफा कारोबारियों के मुताबिक, बजट के तुरंत बाद भोपाल में सोने के दाम 3,460 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट गए, जबकि चांदी एक ही दिन में 26,330 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। यह गिरावट बीते कई महीनों में सबसे बड़ी मानी जा रही है।

ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे

गिरावट के बाद भोपाल में अब

24 कैरेट सोना: ₹1,47,400 प्रति 10 ग्राम

चांदी: ₹2,66,280 प्रति किलो

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही रुख जारी रहा, तो आने वाले दिनों में दाम और नीचे जा सकते हैं। ऐसे में गहने खरीदने वालों के लिए यह समय राहत भरा साबित हो सकता है।

देशभर में भी टूटा सोना-चांदी

भोपाल ही नहीं, बल्कि देशभर में सोने-चांदी के दाम लगातार फिसल रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार,

बीते दो दिनों में सोना करीब 31 हजार रुपये तक सस्ता हुआ है

वहीं चांदी में लगभग 1.36 लाख रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है

फिलहाल देश में औसतन

24 कैरेट सोना: ₹1,47,510 प्रति 10 ग्राम

चांदी: ₹2,66,480 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

गहने खरीद रहे हैं? हॉलमार्क जरूर देखें

इस गिरावट के बीच अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सावधानी बेहद जरूरी है। हमेशा BIS हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की शुद्धता और सरकारी गारंटी की पहचान है। बिना हॉलमार्क का सोना खरीदना भारी पड़ सकता है।

जरूरी सूचना

यहां बताए गए सोने-चांदी के दाम सांकेतिक हैं। इनमें GST, TCS और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। सटीक और ताजा भाव जानने के लिए अपने नजदीकी जौहरी या सराफा बाजार से संपर्क जरूर करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!