Edited By meena, Updated: 19 Feb, 2026 08:32 PM

कभी कभार जिंदगी इंसान दो राहों पर लाकर खड़ा कर देती है। ऐसे हालात जहां इंसान अंदर से टूट जाता है, और फैसला लेना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे संवेदनशील पलों में12वीं की छात्रा ने बेहद साहसिक फैसला लिया...
दतिया: कभी कभार जिंदगी इंसान दो राहों पर लाकर खड़ा कर देती है। ऐसे हालात जहां इंसान अंदर से टूट जाता है, और फैसला लेना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे संवेदनशील पलों में12वीं की छात्रा ने बेहद साहसिक फैसला लिया। जहां एक तरफ घर में मां का शव पंखे से लटकता देख वह रात को बेहोश होकर गिर पड़ी, वहीं सुबह वह स्कूल पहुंची और पेपर दिया। मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र कहा है। जहां ग्राम देलुवा की रहने वाली 17 वर्षीय कृष्णा की मां ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली।
कभी न भूलने वाली रात, मां को पंखे से लटकता देख टूटी बेटी
जानकारी के मुताबिक, कृष्णा 38 वर्षीय मां सुख कुमारी पत्नी दयाराम प्रजापति ने मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त कृष्णा और उसका 8 वर्षीय भाई दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश के समथर गांव गए हुए थे। देर रात अचानक कृष्णा पानी पीने उठी। मां को बिस्तर पर न देख वह तलाशते हुए दूसरे कमरे में पहुंची। वहां मां को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई और बेहोश हो गई। चीखें सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची इंदरगढ़ थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बर्थडे और पेपर एक साथ...लेकिन मां की मौत से टूटी
कृष्णा के लिए यह बेहद सवेदनशील पल थे। बुधवार को ही कृष्णा का जन्मदिन था और उसी दिन पीजी कॉलेज में केमिस्ट्री विषय में इंटर का पेपर भी। कृष्णा मां की मौत से बिखर गई। उसने पेपर न देने की बात कही। ऐसे में आस पड़ोस के लोगों ने समझाया और मां का सपना पूरा करने की बात कही। ऐसे में कृष्णा पेपर देने के लिए तैयार हो गई। घर में जहां एक तरफ मां के संस्कार की तैयारियां चल रही थी, वहीं दूसरी ओर कृष्णा पेपर देने पहुंची।
बताया जा रहा है कि कृष्णा के परिवार की आर्थिक हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। पापा मजदूर है और मां घर में पशु पालकर गुजर बसर करती थी। कृष्णा के तीन बहन भाई है। सुख कुमारी के अचानक उठाए गए इस खौफनाक कदम से लोग हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इंदर गढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा का कहना है कि सुखकुमारी ने ये कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद आत्महत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।