कर्ज में डूबे किसान ने मौत को लगाया गले: किश्त न चुकाने पर ट्रैक्टर हुआ सीज, दुखी होकर की आत्महत्या

Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2026 02:30 PM

debt ridden farmer commits suicide in khandwa

मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्ज में डूबे किसान ने जहर गटक लिया जिसके बाद जिला अस्पताल में पिछले 6 दिन से इलाज चल रहा था, इसी बीच किसान ने दम तोड़ दिया। मामले में परिजन का कहना है....

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्ज में डूबे किसान ने जहर गटक लिया जिसके बाद जिला अस्पताल में पिछले 6 दिन से इलाज चल रहा था, इसी बीच किसान ने दम तोड़ दिया। मामले में परिजन का कहना है कि, मृतक का ट्रैक्टर सीज होने के बाद वह मानसिक तनाव में था उसके ऊपर भारी-भरकम कर्ज था। खेती-किसानी में हो रहे लगातार नुकसान के चलते वह कर्ज को पटा नहीं पा रहा था।

मृतक किसान की पहचान बाबूलाल पिता कालू (50) निवासी ग्राम रामपुरी रैय्यत (पिपलोद थाना क्षेत्र) के रूप में हुई हैं। बेटा देवसिंह ने बताया कि 12 फरवरी गुरुवार को पिता ने घर से बाहर जाकर खेत के रास्ते पर जहर लिया था। हमें पता चला कि वो खेत के रास्ते पर पड़े हुए हैं।

PunjabKesari

वहां से सीधे जिला अस्पताल लाए, यहां डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। उस वक्त हालत सीरियस थी लेकिन 3 दिन बाद वह खतरे से बाहर आ गए थे। अब एक-दो दिन में डिस्चार्ज होने वाले थे कि बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

कर्ज था, बैंक ने ट्रैक्टर सीज कर लिया था

मृतक बाबूलाल के बेटे देवसिंह के अनुसार, बोरगांव बुजुर्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से पिता ने 10 लाख रुपए का केसीसी लोन लिया था। जिसके ब्याज का भुगतान उनके द्वारा किया जाता रहा हैं। खाता रेगुलर होकर सिर्फ मूलधन का पैसा बाकी था। इसके अलावा उन्होंने बैंक से ही 2023 में टैक्टर लोन लिया था। इस लोन को लगातार भर रहे थे, लेकिन कुछ किश्तें ड्यू हो गई, फिलहाल 7 किश्तें बाकी थी और इसी बीच बैंक वालों ने ट्रैक्टर सीज कर लिया। इस तरह कर्ज को लेकर लगातार परेशान हो गए और शराब पीने लग गए। कहते थे कि कर्ज कैसे चुकाएंगे। हर साल फसल बिगड़ रही थी। इसी तनाव के चलते उन्होंने शराब के नशे में आत्महत्या का कदम उठा लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!