न सुसाइड नोट, न कोई गवाह...आरक्षक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Edited By meena, Updated: 10 Feb, 2026 04:43 PM

constable commits suicide in surajpur body found hanging

छत्तीसगढ़ के सूरजपुल जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक ने सोमवार देर रात घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अन्तोष खलखो (32) के रूप में की गई है...

सूरजपुर (चंचल सिंह) : छत्तीसगढ़ के सूरजपुल जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक ने सोमवार देर रात घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अन्तोष खलखो (32) के रूप में की गई है, जो सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे। सहायक उप निरीक्षक विष्णुदेव पैकरा थाना विश्रामपुर ने मंगलवार को बताया कि, 'आरक्षक अन्तोष खलखो कल रात एम.सी.बी. जिले में पुलिस ड्यूटी से वापस अपने घर लौटे थे।

PunjabKesari

एसईसीएल के क्वाटर्र में उनका परिवार रहता था, पड़ोस के मोहल्ले में सास के घर पर सबने, खाना साथ में खाया था।खाना खाकर आरक्षक क्वॉटर्र में लौट आया था। रात में जब उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ घर लौटीं तो आरक्षक को फंदे से झूलते देखा गया। आरक्षक को फंदे से उतारकर नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने आरक्षक के मौत की पुष्टि की थी।'

PunjabKesari

सहायक उप निरीक्षक के मुताबिक, आत्महत्या की जगह से सोसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से इन हालातों में ज्यादा जानकारी नहीं ली जा सकी है। शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। मृतक से जुड़े तथ्यों, उनकी मानसिक स्थिति और हाल में हुई किसी घटना या तनाव को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि परिवार वालों से बातचीत भी की जा रही है। आत्महत्या की इस घटना से पुलिस लाइन में सदमे का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!