Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Feb, 2026 06:23 PM

पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजधानी के कोहेफिजा थाने में पदस्थ आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया है।
भोपाल: पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजधानी के कोहेफिजा थाने में पदस्थ आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षक पर दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी के साथी को बचाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
क्या हैं आरोप?
आरोपी के साथी माज के साथ आरक्षक के सांठ-गांठ के सबूत,आरोपी के साथ खाना खाने का आरोप,गोपनीय पुलिस जानकारी आरोपी तक पहुंचाने की बात सामने आई,आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने में भूमिका
मामला क्या है?
कुछ दिन पहले लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोप में ओशाख नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इसी केस में उसके साथी, जिम संचालक माज की गिरफ्तारी होनी थी। जांच के दौरान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी की संदिग्ध भूमिका उजागर हुई।
डीसीपी का कड़ा रुख
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच भी जारी है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप, सवालों के घेरे में खाकी की साख।