प्रधान आरक्षक की पत्नी सेआत्महत्या से सनसनी, सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव

Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 06:23 PM

the wife of a head constable committed suicide in indore

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस ट्रेनिंग में पदस्थ आरक्षक की पत्नी ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस ट्रेनिंग में पदस्थ आरक्षक की पत्नी ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारी ने बताया की इंदौर में पुलिस आरक्षक के रूप में पदस्थ शैलेंद्र सिंह जादौन की पत्नी स्नेहा जादौन सोमवार अल सुबह इंदौर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त महिला ने फांसी लगे उसे वक्त शैलेंद्र सिंह पुलिस कर्मचारियों को योगा सिखाने ट्रेनिंग सेंटर में गए हुए थे।

PunjabKesari

इस दौरान स्नेह के ससुर ने जब उसे फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने शैलेंद्र से संपर्क किया शैलेंद्र ने क्वाटर पर पहुंचकर देखा तो स्नेहा फांसी पर लटकी हुई थी। फिलहाल मुतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!