Aadhaar Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए 252 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, तुरंत करें अप्लाई

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Feb, 2026 02:18 PM

aadhaar vacancy 2026 252 operator  supervisor posts open

आधार से जुड़ी सेवाओं में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

Aadhaar Vacancy 2026: आधार से जुड़ी सेवाओं में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। CSC e-Governance Services India Limited ने आधार सेवा केंद्र (ASK) के लिए आधार सुपरवाइजर / ऑपरेटर के 252 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को जिला स्तर पर संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती नियुक्ति अवधि 1 वर्ष की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

भर्ती निकाय: CSC e-Governance Services India Limited

पद का नाम: आधार सुपरवाइजर / ऑपरेटर

कुल पद: 252

नियुक्ति स्थान: जिला स्तर पर आधार सेवा केंद्र (ASK)

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026

शैक्षणिक योग्यता

न्यूनतम 12वीं पास होना अनिवार्य

10वीं के साथ 2 साल ITI या 3 साल पॉलिटेक्निक डिप्लोमा मान्य

UIDAI (NSEIT) द्वारा जारी आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर सर्टिफिकेट अनिवार्य

कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और लोकल भाषा की समझ जरूरी

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है

आयु की गणना नियत तिथि के अनुसार होगी

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्टिंग

दस्तावेज सत्यापन

इंटरव्यू

इन राज्यों में होगी भर्ती

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले CSC करियर पोर्टल पर जाएं

CSC VLE क्रेडेंशियल्स से लॉगिन/रजिस्टर करें

Aadhaar Supervisor/Operator – District” पोस्ट सर्च करें

पात्रता व नियम ध्यान से पढ़ें

ऑनलाइन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें

आवेदन का प्रिंटआउट सेव कर लें

जरूरी सलाह

बिना वैध UIDAI सर्टिफिकेट के आवेदन स्वीकार नहीं होगा

फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें

अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!