Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Feb, 2026 11:31 AM

मध्य प्रदेश की सरकार ने बजट 2026-27 में युवाओं को केंद्र में रखते हुए रोजगार को सबसे बड़ा लक्ष्य बनाया है।
भोपाल: मध्य प्रदेश की सरकार ने बजट 2026-27 में युवाओं को केंद्र में रखते हुए रोजगार को सबसे बड़ा लक्ष्य बनाया है। बजट पेश करते हुए जगदीश देवड़ा ने साफ कहा कि सरकार का मकसद “हर हाथ को काम और हर युवा को रोजगार” देना है।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा राज्य है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह बजट नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के सपने को जमीन पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम है।
इस बार बजट 2026-27 राज्य सरकार के मौजूदा कर्ज से कम रहने वाला है। प्रदेश पर फिलहाल करीब 4 लाख 94 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि बजट का आकार लगभग पौने पांच लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। ऐसे में सरकार वित्तीय संतुलन बनाए रखते हुए विकास और रोजगार पर फोकस कर रही है।
बजट से युवाओं को सरकारी नौकरियों और स्वरोजगार योजनाओं में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों को सम्मान निधि में बढ़ोतरी और लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं।