इस जिले में डीजे पर सख्त प्रतिबंध? मैरिज गार्डन और डीजे संचालकों प्रशासन का अल्टीमेटम, जानिए वजह

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 14 Feb, 2026 08:02 PM

strict noise control in raisen during board exams dj ban after 10 pm enforced

शहर सहित जिलेभर में संचालित दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए रविवार को शहर के सभी मैरिज गार्डन संचालकों एवं डीजे संचालकों की आवश्यक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई।...

रायसेन (शिवलाल यादव): शहर सहित जिलेभर में संचालित दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए रविवार को शहर के सभी मैरिज गार्डन संचालकों एवं डीजे संचालकों की आवश्यक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी रायसेन नीलम चौधरी और कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में एसडीओपी चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में ही रखी जाए। कानफोड़ू शोर से न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। बल्कि आम नागरिकों, बुजुर्गों और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का समय संवेदनशील होता है। ऐसे में सभी संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे जिला व पुलिस प्रशासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मीटिंग में यह भी तय किया गया कि रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में डीजे संचालित नहीं किया जाएगा। यदि कोई संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। टीआई नरेंद्र गोयल ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा नियमित निगरानी की जाएगी और शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।

मैरिज गार्डन संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज नियंत्रित रखें तथा आयोजकों को भी पहले से नियमों की जानकारी दें। बैठक में मौजूद संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए नियमों का पालन करेंगे।स्थानीय प्रशासन की इस पहल को अभिभावकों और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!