बुरहानपुर में बरसे करोडों, CM मोहन ने जिले को दी ऐतिहासिक सौगातें, 696 करोड़ से बदलेगी जिले की किस्मत

Edited By Desh Raj, Updated: 14 Feb, 2026 06:50 PM

burhanpur receives millions of rupees cm mohan presents gifts to the district

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज विकास के ‘मेगा मिशन’ के साथ बुरहानपुर पहुँचे। रेणुका मंडी स्थित हेलीपैड से शिकारपुरा थाना होते हुए नेहरू स्टेडियम तक निकले और भव्य रोड शो में शहर ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम ने जिले को 696 करोड़...

बुरहानपुर (राजू सिंह राठौर): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज विकास के ‘मेगा मिशन’ के साथ बुरहानपुर पहुँचे। रेणुका मंडी स्थित हेलीपैड से शिकारपुरा थाना होते हुए नेहरू स्टेडियम तक निकले और भव्य रोड शो में शहर ने उनका भव्य  स्वागत किया। ओपन जीप में सवार मुख्यमंत्री पर जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं और महिला समूहों ने जोश और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीएम ने जिले को 696 करोड़ 37 लाख की सौगात दी।

PunjabKesari

696 करोड़ 37 लाख के विकास कार्यों की सौगात

बुरहानपुर में सीएम ने सौगातों की बारिश करते हुए करीब 696 करोड़ 37 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिले को जो सौगातें सीएम मोहन ने दी हैं और जिन बड़ी परियोजनाओं को मिली हरी झंडी है वो हैं..

1-जिला अस्पताल में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट

2-शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण

3-जल आवर्धन योजनाओं की शुरुआत

4-बिजली ग्रिड सुदृढ़ीकरण

5- पावरलूम क्लस्टर का लोकार्पण

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया और कहा कि बुरहानपुर को औद्योगिक, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जाएगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बुनकरों के शहर एवं माँ ताप्ती के आशीर्वाद से समृद्ध बुरहानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹696.37 करोड़ लागत के 80 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के विकास को नई गति देने की दिशा में काम किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट निर्माण, केला उत्पादक किसानों के हित में वैल्यू एडिशन, भंडारण एवं प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना तथा कृषि आधारित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!