MP में 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थाने में रखे जाएंगे

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Feb, 2026 08:38 PM

mp class 9  11 exams to follow board pattern papers kept in police stations

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होंगी।

भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित होंगी। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए प्रश्नपत्र पुलिस थाने में सुरक्षित रखे जाएंगे और परीक्षा केंद्र तक केवल 60 मिनट पहले पहुंचाए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र वितरण से 5 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में बैठाया जाएगा।
परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च तक होंगी। 9वीं और 11वीं के लगभग 20 लाख विद्यार्थी इस बार शामिल होंगे। परीक्षा सुबह नहीं, बल्कि दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, और छात्रों को समय से आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

चार सेट में तैयार होंगे प्रश्नपत्र:

मंडल की अंक योजना के तहत सभी विषयों के प्रश्नपत्र चार सेट (A, B, C, D) में होंगे और छात्रों को रोटेशन के क्रम में वितरित किया जाएगा।

मूल्यांकन:

उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकासखंड स्तर पर उपकेंद्रों पर किया जाएगा। प्रत्येक जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों को समन्वयक केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के बाद, केंद्राध्यक्ष उत्तरपुस्तिकाओं को अपने समन्वय में जमा करेंगे और मूल्यांकन के लिए अन्य स्कूलों में भेजेंगे।

ड्यूटी और सुरक्षा:

नौवीं और 11वीं की परीक्षाओं के दौरान, 10वीं और 12वीं के मूल्यांकन में लगे शिक्षक मुक्त रहेंगे। पर्यवेक्षण कार्य प्राथमिक या माध्यमिक शिक्षक करेंगे। डीएस कुशवाहा, अपर संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि यह कदम प्रश्नपत्र की सुरक्षा और मूल्यांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!