प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी तेज, भाजपा मंडल धमधा की बैठक में बनी कार्यशाला की रणनीति

Edited By meena, Updated: 13 Mar, 2026 05:02 PM

preparations for the mega training campaign intensify strategy for workshop for

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल उद्देश्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा....

धमधा (हेमंत पाल) : दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल धमधा द्वारा आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी प्रशिक्षण कार्यशाला की रूपरेखा तय करते हुए संगठनात्मक विषयों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल उद्देश्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यशाला का लाभ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक पहुंच सके।

PunjabKesari

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की जाएंगी और कार्यकर्ताओं को उनकी भूमिका के अनुसार दायित्व सौंपे जाएंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, मंडल महामंत्री छगन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव और पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश साहू सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, क्षेत्र के पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी प्रशिक्षण कार्यशाला को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रूप से सक्रिय रहकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही यह विश्वास जताया गया कि इस प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और अधिक मजबूत होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!