कांग्रेस से आए नेताओं को स्वीकार नहीं कर पा रहे भाजपाई! बैठक में कहा ‘गद्दार’ जमकर काटा बवाव, फेंकी कुर्सी

Edited By meena, Updated: 13 Mar, 2026 07:36 PM

bjp councilor creates ruckus throws chair at tikamgarh municipal council meetin

नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा पार्षद अजय यादव ने उत्पात मचा डाला। भाजपा पार्षद ने बैठक में नगर पालिका के कर्मचारियों को जमकर गालियां दी...

टीकमगढ़ (आमिर खान) : नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा पार्षद अजय यादव ने उत्पात मचा डाला। भाजपा पार्षद ने बैठक में नगर पालिका के कर्मचारियों को जमकर गालियां दी। साथ ही गुस्से में कुर्सी को उठाकर भी फेंका। इसे देख महिला पार्षद चिल्लाती नजर आई। भाजपा पार्षद का यह उत्पात करीब 30 मिनट तक जारी रहा।

PunjabKesari

दरअसल पूरा मामला टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद की बजट सत्र बैठक का है। नियत समय के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 3 बजे नगर पालिका में बजट सत्र की बैठक आयोजित की जानी थी, किन्तु यह बैठक 3 बजे की जगह 3 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ हुई। बैठक प्रारंभ होते ही नगर पालिका के कर्मचारी विजय यादव ने उसे प्रारंभ कराया। जैसे ही बैठक शुरू हुई तो भाजपा पार्षद अजय यादव उर्फ अज्जू गाड़े ने चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद सभी लोग इसे आम विरोध समझे, लेकिन वह रुके ही नहीं और चिल्लाते हुए टेबल पर जोर-जोर से हाथ पटकने लगे।

PunjabKesari

उनका कहना था कि उनके वार्ड में निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया नहीं की जा रही है। इसका जबाव देने के लिए उन्होंने सीएमओ और अध्यक्ष को घेरा। जैसे ही नगर पालिका के कर्मचारियों ने उनकी बात का जबाव देना चाहा तो वह और चिल्लाने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों सहित सीएमओ और अध्यक्ष को गलत शब्दों से अपमानित करना शुरू कर दिया। फिर क्या था इस बात का कांग्रेस की पार्षद पूनम जायसवाल ने विरोध किया।

PunjabKesari

इसे देख नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू ने भी उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, किन्तु वह नहीं माने उल्टा अपने ही भाजपा पार्षदों को घेरने लगे। हंगामा बढ़ता गया। इसी बीच अजय यादव ने वहां बैठे कुछ पार्षदों को गद्दार कह डाला। इस बात से कांग्रेस से भाजपा में आए पार्षद अरविन्द रजक नाराज हुए और वह अजय यादव की ओर बढ़े, लेकिन उन्हें वहां मौजूद पार्षद प्रतिनिधि जब्बार खान ने पकड़ लिया। जैसे अजय जब्बार खान के हाथों से छूटे फिर उन्होंने एक कुर्सी उठाई और अरविन्द रजक की ओर फेंकी हालांकि कुर्सी जमीन पर जा गिरी अगर सीधा अरविन्द रजक को लगती तो कोई अनहोनी होने की पूर्ण संभावना थी। यह देख पार्षद हबीब राईन, अभिषेक खरे एवं मुन्ना साहू ने अजय यादव के हाथ पकड़ उन्हें समझाया।

PunjabKesari

इतना होने के बाद कांग्रेस पार्षद अनीस अहमद ने कहा कि यह बैठक बजट की है, इसलिए अन्य चर्चाओं के अलावा सिर्फ बजट पर ही चर्चा हो और उसे पारित किया जाए। यह सुन सभी पार्षदों ने अध्यक्ष के साथ हाथ उठाए और नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू ने भी अपनी सहमति देते हुए बजट पारित किया और बैठक का विवादों के बीच अंत हुआ।

अब इस पूरे मामले पर भाजपा पार्षद अजय के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए कांग्रेस के पार्षदों ने एक पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम सौंपा हैं। उन्होंने कहा कि आज की अभद्रता के लिए अजय यादव पर कार्यवाही हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!