इस स्वास्थ्य योजना से मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, दो दिन में बने हजारों कार्ड, जानें कैसे करें अप्लाई

Edited By meena, Updated: 13 Mar, 2026 01:19 PM

prime minister s jan arogya yojana health scheme

इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार सरकारी और इंपैनल्ड निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा...

एमपी डेस्क : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित आयुष्मान वय वंदना योजना ने छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की है। जिले में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए चलाए गए विशेष महाअभियान में 11 और 12 मार्च को मात्र दो दिन में 1756 वय वंदना कार्ड बनाए गए। इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार सरकारी और इंपैनल्ड निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा। जिला जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) से शुक्रवार मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पात्र वरिष्ठ नागरिकों का शत-प्रतिशत कार्ड निर्माण सुनिश्चित करना है। इसके तहत ग्राम स्तर पर सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा शिविर आयोजित किए गए और घर-घर जाकर बुजुर्गों के कार्ड बनाए गए। विशेष रूप से दिव्यांगजनों और उन बुजुर्गों के लिए यह सुविधा उनके घर तक पहुंचाई गई जो शिविर स्थल तक नहीं पहुंच सके।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के तहत बीपीएल परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जाता है। अब इसी के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों (चाहे वह किसी भी वर्ग से हों) को भी अतिरिक्त रूप से 5 लाख रुपये तक की उपचार सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये तक का लाभ मिलता है, वहीं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 17,989 वय वंदना कार्ड निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 16,810 कार्ड बनाए जा चुके हैं। यह 93.04 प्रतिशत की उपलब्धि दर्शाता है। महाअभियान के माध्यम से शेष पात्र हितग्राहियों के कार्ड निर्माण की प्रक्रिया तीव्र गति से जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक नि:शुल्क उपचार की सुविधा से वंचित न रहे और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवाएं?

इस कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इसे घर बैठे भी अप्लाई किया जा सकता है- 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store से Ayushman App डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर Beneficiary या Operator के विकल्प से लॉगिन करें।
  • मोबाइल नंबर, कैप्चा और ऑथेंटिकेशन तरीका चुनें।
  • इसके बाद अपने राज्य और आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी भरें।
  • अगर लिस्ट में नाम नहीं दिखे, तो OTP के जरिए e-KYC पूरा करें।
  • अपनी निजी जानकारी और डिक्लेरेशन फॉर्म भरें।
  • मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
  • अब, कैटेगरी और पिन कोड दर्ज करें। इसमें परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोड़ा जा सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!