लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! 1500 या 3000? कन्फ्यूजन खत्म, जानिए कब आएंगे पैसे

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Mar, 2026 02:37 PM

ladli behna march 2026 payment how much will women get

मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार है। मार्च 2026 की इस किस्त को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं—कहीं 1500 की जगह 3000 रुपये मिलने का दावा किया जा रहा है तो कहीं होली बोनस की चर्चा है। अब इस पूरे मामले पर तस्वीर साफ हो गई है।

1500 मिलेंगे या 3000?

सरकार की ओर से अब तक ₹3000 देने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2026 में आने वाली 34वीं किस्त में ₹1,500 की तय राशि ही लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह जरूर कहा है कि भविष्य में इस राशि को बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह करने का लक्ष्य है, लेकिन फिलहाल इसमें कोई बढ़ोतरी लागू नहीं हुई है।

कब आएगी 34वीं किस्त?

आमतौर पर योजना की राशि हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाती है। संभावना है कि 34वीं किस्त 10 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच महिलाओं के खातों में भेजी जा सकती है। याद रहे, अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

अब तक कितनी बढ़ी राशि?

जून 2023: ₹1,000 से शुरुआत

सितंबर 2023: बढ़कर ₹1,250

नवंबर 2025 से: ₹1,500 प्रति माह

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है और सरकार भविष्य में राशि बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

कैसे चेक करें अपना नाम?

अगर आपको संदेह है कि किस्त आएगी या नहीं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट cmladlibehna.mpgov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं। यहां से पता चल जाएगा कि 34वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं।

मार्च 2026 में आने वाली 34वीं किस्त में ₹1,500 ही मिलेंगे, ₹3,000 की खबर फिलहाल अफवाह है। होली बोनस या डबल पेमेंट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महिलाओं से अपील है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से बचें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!