Edited By meena, Updated: 21 Apr, 2026 02:57 PM

विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से हुए हादसे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, पहले प्रीतम लोधी ने पुलिस से सहयोग की बात कही थी लेकिन अब SDOP को प्रीतम लोधी ने चेतावनी दे दी है...
एमपी डेस्क (विवेक तिवारी) : विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी की थार कार से हुए हादसे का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, पहले प्रीतम लोधी ने पुलिस से सहयोग की बात कही थी लेकिन अब SDOP को प्रीतम लोधी ने चेतावनी दे दी है और 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रीतम लोधी ने कहा है कि SDOP आयुष जाखड़ हद पार कर रहे हैं, बेटे को बेवजब तंग किया जा रहा है। वो बोलते हैं कि बेटा यहां नहीं दिखेगा, यहां से चुनाव नहीं लड़ेगा। करेरा SDOP किसी के इशारे पर चल रहे हैं। हादसा कभी जानबूझकर नहीं किया जाता है ये अचानक हो जाता है। अब वो बोलते हैं कि दिल्ली से फोन आता है। बार –बार दिल्ली से फरमान आ रहा है, वो फरमान कौन दे रहा है। प्रीतम लोधी ने कहा कि मैं SDOP को चैन से नहीं बैठने दूंगा, उसको बैचेन कर दूंगा। पहले मेरा मुक्का ढाई किलो का था जो अब 250 किलो का हो गया है। मैं SDOP को बैचैन कर दूंगा। पहले भी मैने इसको ठीक किया था।
प्रीतम लोधी के बयान के खिलाफ आईपीएस एसोसिएशन,मांगी कार्रवाई
लिहाजा अब ये मामला काफी सुर्खियों में आ गया है। प्रीतम लोधी के बयान और शैली के खिलाफ आईपीएस एसोसिएशन (IPS Association) ने कड़ी आपत्ति है और इस संबंध में प्रेस नोट जारी करके विरोध जताया है। आईपीएस एसोसिएशन (IPS Association) ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि विधायक प्रीतम लोधी करेरा SDOP आयुष जाखड़ के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित और धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया गया है जो निंदनीय औऱ सार्वजनिक गरिमा के विपरीत है। प्रेस नोट में लिखा गया है कि यह आचरण जनप्रतिनिधि के पद की मर्यादा के विपरीत है। मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है और कार्रवाई की मांग करता है।