Edited By meena, Updated: 02 May, 2023 04:55 PM

सीहोर की आष्टा विधानसभा में राजनीतिक घमासान शुरु हो गया है। 25 साल से आष्टा विधानसभा में कांग्रेस लगातार हार रही हैं
सीहोर/आष्टा (रायसिंह मालवीय): सीहोर की आष्टा विधानसभा में राजनीतिक घमासान शुरु हो गया है। 25 साल से आष्टा विधानसभा में कांग्रेस लगातार हार रही हैं। उसका मुख्य कारण क्षेत्रीय पार्टी प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी ही थी, क्योंकि कांग्रेस के वोट बटकर प्रसपा और बसपा में चले जाते थे। जीत का अन्तर भी कोई खास नहीं रहता आया है।

आज प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल चौहान ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भोपाल पीसीसी कार्यालय जाकर कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रसपा के कांग्रेस में विलय पर कमलनाथ ने कहा कि आपने कांग्रेस का ही नहीं, सच्चाई का भी साथ दिया है।
कमल चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने वाली पार्टी है। हम आष्टा विधानसभा सहित प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंक कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कमल चौहान पीसीसी कार्यालय सैकड़ों गाड़ियों के काफिले में साथ पहुंचे।