मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने लखनऊ जाएंगे मुख्यमंत्री चौहान

Edited By PTI News Agency, Updated: 16 Jun, 2020 03:28 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 16 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने मंगलवार को लखनऊ जायेंगे। टंडन अस्वस्थ हैं तथा लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

भोपाल, 16 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने मंगलवार को लखनऊ जायेंगे। टंडन अस्वस्थ हैं तथा लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि चौहान राज्यपाल टंडन से मिलने तथा उनकी कुशलक्षेम जानने के लिये शीघ्र ही लखनऊ रवाना हो रहे हैं।
लखनऊ से प्राप्त खबरों के मुताबिक टंडन (85) को वहां चिकित्सा विशेषज्ञों के एक दल की निगरानी में रखा गया है।

टंडन को सांस लेने में तकलीफ और अन्य परेशानी को लेकर 11 जून की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!