मप्र की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दांगी का निधन

Edited By PTI News Agency, Updated: 15 Sep, 2020 03:04 PM

pti madhya pradesh story

राजगढ़ (मप्र) 15 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक गोवर्धनलाल दांगी का मंगलवार को गुड़गाँव के एक अस्पताल में निधन हो गया।

राजगढ़ (मप्र) 15 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक गोवर्धनलाल दांगी का मंगलवार को गुड़गाँव के एक अस्पताल में निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह 62 वर्ष थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और दो पुत्रियां हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि दांगी को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उपचार के लिये गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां तीन पहले हुई कोविड-19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
उन्होंने बताया कि दांगी पहली दफा विधायक बने थे। उनका अंतिम संस्कार राजगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव मोरचखेड़ी में किया जायेगा।
विधानसभा सूत्रों ने बताया कि ब्यावरा से विधायक दांगी के निधन के साथ ही मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में अब 28 सीटें रिक्त हो गयी हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित अन्य लोगों ने दांगी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!