देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन न लगाने के निर्णय का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Edited By PTI News Agency, Updated: 21 Apr, 2021 12:48 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 20 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस महामारी से मुकाबला करने के लिए देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन न लगाने का स्वागत किया है...

भोपाल, 20 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस महामारी से मुकाबला करने के लिए देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन न लगाने का स्वागत किया है और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।
चौहान ने ट्वीट किया, ‘आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने संबोधन के माध्यम से हम सभी देशवासियों के मन में मौजूदा विकट परिस्थिति में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में सारा भारत कोविड-19 के विरुद्ध एक प्रभावी लड़ाई लड़ रहा है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मोदी जी ने देश के जन-जन के हित को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण लॉकडाउन न लगाने का निर्णय लिया जिसके लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूँ। जनता को उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास है और मैं आश्वस्त हूँ कि सभी देशवासी संयम रखेंगे जिससे लॉकडाउन की नौबत नहीं आएगी।’’ चौहान ने कहा, ‘‘मोदी के मार्गदर्शन में हमारा फोकस माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन पर होगा। इससे अर्थव्यवस्था बाधित नहीं होगी और जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हम गरीब जनता को लाभान्वित करने और सभी को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!