कर्जमाफी को लेकर राहुल गांधी मांगे माफी- लक्ष्मण सिंह

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2019 01:12 PM

rahul gandhi apologizes for debt waiver laxman singh

कांग्रेस विधायक और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ करने के बयान पर राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है...

भोपाल: कांग्रेस विधायक और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ करने के बयान पर राहुल गांधी को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है।

PunjabKesari

लक्ष्मण सिंह ने कहा, किसान कर्जमाफी का वादा अभी पूरा होने में काफी समय लगेगा। राहुल गांधी इसमें सफल नहीं हुए हैं। इसलिए अपने 10 दिनों के भीतर सभी किसानों के कर्ज माफ करने के बयान पर माफी मांग लेनी चाहिए। भविष्य में इस तरह के वादे नहीं किए जाने चाहिए, "आगे के वादे करने के बजाय, उचित समय सीमा बताना चाहिए कि किसानों का पूरा कर्ज कब माफ कर दिया जाएगा।"

PunjabKesari

लक्ष्मण सिंह ने कहा, सीएम कमलनाथ अनुभवी व्यक्ति हैं लेकिन प्रदेश में एक बड़ा वितीय संकट है। वहीं उन्होंने भगवा वस्त्र पर दिए गए दिग्विजय सिंह के बयान पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। प्रदेश में डूब प्रभावित लोगों को मुआवजा पर हो रही सियासत को लेकर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भोपाल आना चाहिए और राज्य के नेतृत्व संकट को हल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करनी चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!