रायगढ़ जिला BJP उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकर पार्टी से निलंबित, जिलाध्यक्ष के खिलाफ राजनैतिक षड्यंत्र रचने का आरोप

Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2022 05:18 PM

raigad district vice president ashish tamrakar suspended from the party

रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर छेड़खानी के मामले में फंसाने और राजनैतिक षड्यंत्र रचने के आरोप में प्रदेश भाजपा ने जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी की जांच में पाया गया कि...

रायगढ़(पुनीराम रजक): रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर छेड़खानी के मामले में फंसाने और राजनैतिक षड्यंत्र रचने के आरोप में प्रदेश भाजपा ने जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। आशीष ताम्रकार से सात दिनों के भीतर इस संबंध में जवाब भी मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी से निष्कासन की बात भी कही गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश पर संगठन मंत्री पवन साय के द्वारा नोटिस जारी कर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
PunjabKesari

प्रदेश भाजपा की इस कार्रवाई के बाद राजनैतिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कुछ और लोगों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

PunjabKesari

दरअसल जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने नौ महीने पूर्व खुद के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश संगठन से इसकी शिकायत की थी। इस मामले में जिलाध्यक्ष ने भी अपना पक्ष रखते हुए इसे राजनैतिक षड़यंत्र करार देते हुए जांच की मांग की थी। प्रदेश संगठन ने जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की जांच की थी। इस मामले में बुधवार को संगठन मंत्री पवन साय ने आशीष ताम्रकार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!