शहडोल में बारिश ने मचाया कोहराम ! कच्चा मकान गिरने से पुजारी की मौत, बाणसागर डैम के खोले जाएंगे गेट, अलर्ट जारी

Edited By meena, Updated: 12 Jul, 2025 02:14 PM

rain wreaked havoc in shahdol priest dies after a kutcha house collapses

शहडोल जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। तेज बारिश से नदी नाले उफान में है...

शहडोल (कैलाश लालवानी) : शहडोल जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। तेज बारिश से नदी नाले उफान में है। कच्चे मकान बारिश की वजह से गिर रहे हैं,तो कई मार्ग भी बंद है। ब्यौहारी क्षेत्र में शुक्रवार शाम बारिश का तांडव देखने को मिला, जहां नदी उफान में आ जाने से एक घर के चारों तरफ जल भराव हो गया, परिवार घर के अंदर फस गया। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद परिवार के 6 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान में पहुंचा है। वही ब्यौहारी से पपौंध मार्ग कल शाम 6 बजे से बंद है। तो देवलौंद में तेज बारिश की वजह से कच्चा महान गिर गया, जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बाणसागर डैम के तीन गेट आज 12:00 बजे खोले जाएंगे।

PunjabKesari

घर में फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सुखा गांव में झारप नदी शुक्रवार रात 8 बजे से उफान में आ गई। सुबह सुबह होते नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी, वही राम सुमन कुशवाहा का घर नदी के किनारे है। नदी का पानी घर के चारों तरफ भर गया, जिससे खेत और घर में 6 फीट तक जल भराव हो गया। कुशवाहा परिवार के छह सदस्य घर के ऊंचे स्थान पर जाकर बैठ गए और पुलिस की डायल हंड्रेड को मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि हमारे घर में चारों तरफ पानी भर गया है और हम सभी लोग अंदर फंसे हुए हैं। घर के अंदर 6 फीट तक पानी भर गया है। जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अरुण पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी गई। जानकारी के बाद शहडोल से एसडीआरएफ दल मौके के लिए रवाना हुआ और चार 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद परिवार के सदस्यों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में लाया गया। थाना प्रभारी अरुण पांडे ब्यौहारी ने बताया कि परिवार में 6 लोग घर के अंदर फंसे थे। चारों तरफ जल भराव हो गया था। सूचना के बाद हमने रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया और रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया है।

नदी पुल से ऊपर, मार्ग बंद

वही ब्यौहारी से पपौंध मार्ग शुक्रवार शाम से ही बंद हो गया था, क्योंकि नौड़िया गांव में स्थित समधिन नदी उफान में थी और खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। नदी पुल से ऊपर चलने की वजह से मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शनिवार की तड़के पुल से पानी नीचे उतरा है और मार्ग शुरू हुआ है।

PunjabKesari

कच्चा मकान गिरा, पुजारी की मौत

देवलौंद थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से कच्चा मकान गिर गया, जिसके नीचे दबने से रामधनी  बैस पिता राम भरोसे उम्र 80 वर्ष निवासी चौकी टोला बुढ़वा की मलवे में दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया की रामधनी शिव बाबा मंदिर में पुजारी थे, और रात्रि में हुई बारिश के कारण उनका कच्चा मकान गिर गया। घटना उस समय घटी जब वह अकेले घर के अंदर सो रहे थे। सुबह जब लोगों ने पुजारी के मकान को गिरा देखा तब जाकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे को हटाया तो रामधनी का शव पुलिस को मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

आज 12 बजे बाणसागर डैम के खोले जाएंगे तीन गेट

जिले में बीते एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से नदी नाले ऊफान पर है। नदिया व तालाबों को जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बाणसागर बांध का जल स्तर शुक्रवार की रात तक 339.6 मीटर तक पहुंच गया है। जल की आवक दर 1791 क्यूमेक्स बताया गया है। बांध के लगातार बढ़ते जल स्तर से कैचमेंट एरिया में तक पानी पहुंच जाने से विभाग अब तीन गेट खोलने की तैयारी कर रहा है। मुख्य अभियंता गंगा कछार जल संसाधन विभाग रीवा ने बाणसागर बांध के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से बांध के रेडियल तीन गेट खोलकर 2500 क्यूमेक्स पानी छोडने निर्देशित किया है। मुख्य अभियंता के निर्देश के बाद अब बाणसागर प्रबंधन रेडियल गेट को खोलने की तैयारी में जुट गया है। प्रबंधन की माने तो शनिवार की दोपहर 12 बजे गेट खोला जाएगा और 2500 क्यूमेक्स जल प्रवाह किया जाएगा। जिले में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!