रायपुर पुलिस का बड़ा कदम! ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही मिनटों में पहुंचेगी QRT टीम

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Jul, 2026 05:31 PM

raipur police deploys 10 new qrt vehicles to tackle traffic jams

सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ट्रैफिक जाम की स्थिति में त्वरित कार्यवाही के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को 10 नए आधुनिक वाहनों से सुसज्जित किया गया है।

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): शहर में सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ट्रैफिक जाम की स्थिति में त्वरित कार्यवाही के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को 10 नए आधुनिक वाहनों से सुसज्जित किया गया है। इन वाहनों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रवाना करने से पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर के जाम प्रभावित प्रमुख स्थानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक लिया गया तथा सभी क्यूआरटी टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करें, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

PunjabKesariक्यूआरटी टीमों को आधुनिक संसाधनों एवं आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिससे वे ट्रैफिक जाम, दुर्घटना अथवा अन्य यातायात संबंधी बाधाओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर सकें।

यातायात पुलिस रायपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो, तो वे यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर तत्काल सूचना दें। सूचना प्राप्त होते ही निकटतम क्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करने की कार्यवाह करेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त यातायात विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्चना झा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सुरेंद्र साय पैकरा, रमेश येरेवार,  सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार सहित यातायात पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। रायपुर पुलिस का यह प्रयास शहरवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं जाम-मुक्त यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!