इंदौर में तैयार हथियार यूपी होते है सप्लाई, 18 पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 18 Jul, 2019 10:05 AM

ready weapons in indore supplied up

इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अवैध हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 18 अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी मध्यप्रदेश के अलावा...

इंदौर: इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अवैध हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 18 अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी मध्यप्रदेश के अलावा कई दूसरे राज्यों में भी अवैध हथियार सप्लाई करते थे। पुलिस की जांच जारी है कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

PunjabKesari

आरोपियों ने उगले कई राज
जानकारी के अनुसार, कुंदन नाम का आरोपी घर से ही हथियारों की फैक्टरी संचालित करता था। इससे पहले भी कुंदन को पुलिस अवैध हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। कुंदन ही इस गिरोह का बॉस है। पुलिस ने सबसे पहले उसे गिरफ्तार किया तथा उसके बाकी साथियों के बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कुछ समय पूर्व इस गैंग ने उत्तर प्रदेश के एक कुख्यात गैंग को भी बड़ी संख्या में अवैध हथियार सप्लाई किए हैं। पुलिस उत्तर प्रदेश के उस गैंग की भी तलाश में जुट गई है।

PunjabKesari

पुलिस के हाथ लगे कई अहम सबूत
पुलिस ने उसके घर से संचालित अवैध हथियार की फैक्ट्री से 18 असलहे जब्त किए हैं। जिनमें 15 पिस्टल 3 कट्टे और ज़िंदा कारतूस भी है। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी दावा किया है कि वे विदेशी हथियारों की तरह हूबहू हथियार बनाकर ऑर्डर पर हथियार सप्लाई किया करते थे। वहीं पुलिस इस कोशिश में है कि इनसे हथियार खरीदने वालो के बारे में पता चल जाए ताकि कई बड़े अपराधियों का भंडाफोड़ किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!