Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Jun, 2026 12:54 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बहुत जल्द मेट्रो के फेस टू का उद्घाटन होने वाला है। खास बात यह है कि यह मेट्रो आम जनता को समर्पित होने वाली है। वहीं, उससे पहले मेट्रो का मलबा एक कार पर गिरने का...
इंदौर (सचिन बहरानी): देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बहुत जल्द मेट्रो के फेस टू का उद्घाटन होने वाला है। खास बात यह है कि यह मेट्रो आम जनता को समर्पित होने वाली है। वहीं, उससे पहले मेट्रो का मलबा एक कार पर गिरने का मामला सामने आया है। कार मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।
आपको बता दें कि बहुत जल्द मेट्रो की सौगात आम जनता को मिलने जा रही है। लेकिन, इससे पहले मेट्रो के पिलर का कुछ हिस्सा एक कार पर गिरने का मामला सामने आया है। कार मालिक ने इसी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया की अपूर्व जोशी ने शिकायत की है। जिसमे उन्होंने बताया की कार से कही जा रहे थे। तभी मेट्रो के ऊपर से कुछ मलबा गिरा। जिससे कार की छत को नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।