भोपाल में बस की टक्कर से 10 मीटर घिसटे ,दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Nov, 2024 06:07 PM

road accident in bhopal two people died

भोपाल जिले में व्यस्तम क्षेत्र कहे जाने वाले एमपी नगर में सड़क हादसा हो गया

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में व्यस्तम क्षेत्र कहे जाने वाले एमपी नगर में सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक बस में ही समा गई, जहां बस से बाइक को निकालने के लिए क्रेन का सहारा लिया गया... मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल अभी बाइक सवारों की शिनाख्त नहीं हो पाई है... बाइक जबलपुर के नंबर पर रजिस्टर है, वहीं बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि बस ने दो से तीन लोगों को और टक्कर मारी है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesariप्राप्त जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ है, उस समय बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी बस के नंबर से ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि टर्निंग पर अधिक स्पीड में बस ने टर्न लिया और अचानक बाइक में टक्कर मार दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!