2 tribal lynching in seoni: सिवनी आदिवासी हत्याकांड के आरोपियों के घरों पर कब चलेगा बुलडोजर? सरकार समर्थित थी लिंचिंग: कांग्रेस

Edited By Devendra Singh, Updated: 08 May, 2022 01:08 PM

sagar congress accused support seoni lynching in shivraj government

सिवनी आदिवासी हत्याकांड और युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के खिलाफ मामला दर्ज करने पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर में युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

सागर (देवेंद्र कश्यप): मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र मैं अफवाह का गौकशी (cow smugglers) के शक में 2 आदिवासियों की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने (two killed tribals in seoni) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूरे मध्यप्रदेश में इस घटना के बाद कांग्रेस (congress) खासी आक्रोशित नजर आ रही है। कांग्रेस इस मामले को बीजेपी (bjp) से जुड़कर बता रही है और सरकार के खिलाफ माहौल तैयार कर रही है। एसपी युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (vikrant bhuria) भी सिवनी मामले में सरकार को घेरने में लगे हुए है और सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। जिसके बाद अचानक से विक्रांत भूरिया (vikrant bhuria) पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता (congress worker) लगाकर उसके खिलाफ मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।  

PunjabKesari

कांग्रेसियों ने सीएम शिवराज का जलाया पुतला 

इसी कड़ी में सागर जिले में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की विशेष उपस्थिति एवं युवक कांग्रेस एनएसयूआई (NSUI) के दर्जनों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) का पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला जलाने में सफल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ इस घटना को लेकर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। शिवराज सरकार (shivraj government) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया।

PunjabKesari

सिवनी हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कब चलेगा बुलडोजर?: कांग्रेस

इस दौरान सागर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि सिवनी आदिवासी हत्याकांड (seoni tribals massacre) के आरोपियों के घर पर सरकार का बुलडोजर (bulldozer) आखिर कब चलेगा? यह सीधे तौर पर सरकार समर्थित लिंचिंग (government support lynching) है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अब इस्तीफा दे देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सुरेंद्र चौधरी समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!