Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2022 07:18 PM

कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला आज जब जनसंपर्क करने गांधीनगर पहुंचे। जहां स्थानीय निवासियों ने भाजपा द्वारा नगर निगम में 20 साल के अपने शासनकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को दिखाया। खराब हालातों और गंदगी के ढेर देखकर संजय शुक्ला ने...
इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला आज जब जनसंपर्क करने गांधीनगर पहुंचे। जहां स्थानीय निवासियों ने भाजपा द्वारा नगर निगम में 20 साल के अपने शासनकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को दिखाया। खराब हालातों और गंदगी के ढेर देखकर संजय शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधा।
संजय शुक्ला के आज के जनसंपर्क की शुरुआत बड़ा बांगड़दा से हुई। वहां पर जनसंपर्क करने के बाद जैसे ही वह गांधीनगर में पहुंचे तो गांधीनगर के नागरिकों ने शुक्ला को अपने क्षेत्र की नरकीय स्थिति दिखाई। नागरिकों के साथ जाकर शुक्ला ने हालात को देखा तो नागरिकों से सवाल किया कि ऐसी दयनीय और गंदगी भरी स्थिति के बीच में आप किस तरह रहते हैं ? इसके जवाब में नागरिकों ने कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास ही नहीं किया गया है। यह स्थिति देखकर शुक्ला ने कहा कि लोगों को समस्याओं के बीच में छोड़कर भागना भाजपा का चरित्र है। गांधीनगर की वर्तमान स्थिति पिछले 20 सालों में नगर निगम में रहकर भाजपा के द्वारा किए गए विकास की हकीकत को उजागर करती है। शुक्ला ने यहां के नागरिकों से वादा किया कि महापौर बनने के बाद वे प्राथमिकता के साथ गांधीनगर को समस्याओं से मुक्त करने का एक पूरा प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन सबसे पहले किया जाएगा।