Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Jul, 2026 12:58 PM

MP desk: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर अपने कड़े बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। दरअसल, यहां शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन...
MP desk: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर अपने कड़े बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। दरअसल, यहां शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद थे। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम मोहन की मौजूदगी में अपने संबोधन में कड़ा राजनीतिक संदेश दिया। जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “हम उस क्षेत्र से आते हैं, जहां चंबल के पानी में मिठास भी है और नमकीनता भी। कोई हमें अपना ले तो हम उसके लिए जान देने को तैयार रहते हैं और अगर किसी को गलतफहमी होती है तो उसका आमना-सामना करने के लिए भी तैयार रहते हैं।” सिंधिया के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई हैं। इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है। कुछ लोगों का मानना है कि ये बयान उनके समर्थकों के प्रति निष्ठा को प्रकट करता है। जबकि अन्य कई लोग इसे विरोधियों को दिया गया कड़ा राजनीतिक संदेश मान रहे हैं।
हालांकि, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने संबोधन में किसी व्यक्ति या दल का नाम नहीं लिया और न ही यह स्पष्ट किया कि उनका यह संदेश किसके संदर्भ में था। बयान के बाद यह भाषण सोशल मीडिया और आमजन के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।