अफसरों को शिवराज की दो टूक, माफियाओं को जड़ से उखाड़ दो

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Jan, 2021 07:39 PM

shivraj blamed the officers uproot the mafias

मुरैना में जहरीली शराब को लेकर सीएम शिवराज सख्त नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है की ...

भोपाल (इजहार हसन खान): मुरैना में जहरीली शराब को लेकर सीएम शिवराज सख्त नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है की अब प्रदेश से शराब माफियाओं की सफाई करनी है। अब ये कैसे करना है ये आप लोग मुझसे अच्छा जानते हैं। लेकिन इस गंदगी की सफाई होनी ही चाहिए। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे पास सभी निर्देशों की लिस्ट है लेकिन में निर्देश नहीं दे रहा हूं। माफियाओं को कब कैसे पकड़ना है ये आप मुझसे भी अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए मेरा एक ही निर्देश है कि जड़ो और प्रहार करो। 

शिवराज ने कहा कि इस पूरे अभियान की जवाबदारी कलेक्टर एसपी और आबकारी अधिकारी की है। कि शराब माफियाओं को कैसे पकड़ना है। अवैध शराब का धंधा हर हाल में मध्यप्रदेश में बंद होना चाहिए। अगर सभी मिलकर ठान लें और काम करें तो अवैध शराब का धंधा प्रदेश में नहीं फल फूल पाएगा।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!