शहीद के परिवार को मप्र सरकार देगी ये सम्मान, CM बोले- उनका परिवार अब हमारा परिवार

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2020 12:21 PM

shivraj government will give this help to martyr deepak singh s family

भारत -चीन वॉर्डर पर गालवान घाटी में खूनी झड़प में शहीद हुए मध्य प्रदेश के 21 वर्षीय दीपक सिंह के परिवार की मध्य प्रदेश सरकारी मदद करेंगी। सीएम शिवराज सिंह ने अमर शहीद दीपक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि, एक...

भोपाल(इजहार हसन खान): भारत -चीन वॉर्डर पर गालवान घाटी में खूनी झड़प में शहीद हुए मध्य प्रदेश के 21 वर्षीय दीपक सिंह के परिवार की मध्य प्रदेश सरकारी मदद करेंगी। सीएम शिवराज सिंह ने अमर शहीद दीपक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि, एक पक्का मकान या प्लॉट और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की घोषणा की है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि गलवां घाटी में सोमवार 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। विभिन्न राज्यों से शहादत देने वाले जवानों में एक मध्यप्रदेश से नायक दीपक कुमार भी थे। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद को श्रद्धांजलि देने के साथ ही शिवराज सरकार ने उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।


सीएम ने इस बात की जानकारी देते हुए गुरुवार को कहा, रीवा के लाल, अमर शहीद स्व. दीपक सिंह पर हम सभी मध्यप्रदेश वासियों को गर्व है! उनका परिवार अब हमारा परिवार है। सम्मान स्वरूप उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि, एक पक्का मकान और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!