हवलदार के भाई की हत्या करने वाले बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही चलाई गोली, लेकिन चढ़ गया हत्थे

Edited By meena, Updated: 25 Jul, 2025 06:38 PM

short encounter of the criminal who killed the havildar s brother

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक आदतन अपराधी को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश ने कल रात प्लॉट विवाद के चलते एक हवलदार के भाई की गोली मारकर हत्या की थी। इसके साथ ही घायल बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। जबकि इस हत्याकांड में बदमाश के तीन साथी फरार है। वहीं पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुड़ गई है। नगर पुलिस अधीक्षक कृष्णपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गौरव तोमर (30) और तीन अन्य ने बृहस्पतिवार देर रात बहोड़ापुर इलाके में एक हेड कांस्टेबल के भाई राम स्वरूप तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

PunjabKesari

सीएसपी ने कहा, "गौरव तोमर को सुबह करीब चार बजे शंकरपुर में एक मोटरसाइकिल पर देखा गया। जब पुलिस उसके पास पहुंची, तो उसने गोली चला दी। हमारी ओर से जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।"

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि उसके तीन साथियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार गौरव तोमर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और मृतक राम स्वरूप तोमर से उसका संपत्ति विवाद था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!