सिंहस्थ पर सरकार का बढ़ा फैसला, किसानों के सम्मान में मोहन सरकार, लैंड पुलिंग एक्ट को किया निरस्त

Edited By Desh sharma, Updated: 17 Nov, 2025 09:42 PM

significant decision regarding the ujjain simhastha repealing the land pooling

उज्जैन में सिंहस्थ पर सरकार ने बढ़ा निर्णय लिया है। सरकार ने लैंड पुलिंग एक्ट को निरस्त कर किसानों की भावना का सम्मान किया है। सरकार ने लैंड पुलिंग को निरस्त करने का फैसला ले लिया है। किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, उज्जैन के...

(डेस्क): उज्जैन में सिंहस्थ पर सरकार ने बढ़ा निर्णय लिया है। सरकार ने लैंड पुलिंग एक्ट को निरस्त कर किसानों की भावना का सम्मान किया है। सरकार ने लैंड पुलिंग को निरस्त करने का फैसला ले लिया है। किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधियों  और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ मुख्यमंत्री मोहन ने बैठक की ।

PunjabKesari

इसमें सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की गई।  सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय करने के लिये हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी।  साधु संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जायेगा। चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिये हैं।  बैठक में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ,  किसान संघ की और से महेश चौधरी, कमल सिंह आँजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दाँगी बीजेपी संगठन की और से बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामन्त्री जगदीश पांचाल और आनंद खींची उपस्थित रहे।

किसान संघ ने भी मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया गया। लिहाजा काफी समय से विरोध का विषय बनते जा रहे लैंड पुलिंग कानून को निरस्त करके सरकार ने एक बड़ा कदम उठा दिया है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!