SIR में बड़ी लापरवाही पर गिरी गाज!, कलेक्टर ने BLO को फौरन सस्पेंड किया!

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Nov, 2025 01:31 PM

sir faces severe negligence collector immediately suspends blo

राजधानी भोपाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है।

भोपाल। राजधानी भोपाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 222 पर तैनात BLO दीपेश पराशर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

BLO पर यह कार्रवाई SIR कार्य में ध्यान न देने और निर्देशों का पालन न करने के कारण की गई।

 SIR का मकसद:

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे इस कार्यक्रम में बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करना होता है। इसमें मतदाताओं के नाम, पता, आयु और अन्य विवरण का भौतिक सत्यापन शामिल है।

प्रशासन ने साफ किया है कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 विशेष जानकारी:

SIR कार्य पूरे प्रदेश में जारी है, और सभी BLOs को सख्ती से निर्देशित किया गया है कि वे घर-घर जाकर सत्यापन कार्य समय पर और पूरी ईमानदारी से करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!