मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अच्छे कैंडिडेट उतारेगी सपा- अखिलेश यादव, भाजपा को सत्ता में आने से रोकेंगे

Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2023 07:49 PM

sp will field good candidates in mp assembly elections akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगी जिसके लिए वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अच्छे कैंडिडेट उतारेगी।

छतरपुर(राजेश चौरसिया): समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव खजुराहो के एक पांच सितारा होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए और भाजपा की नीतियों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता में आने से रोकेगी जिसके लिए वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अच्छे कैंडिडेट उतारेगी।

PunjabKesari

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों अरबों रुपये के अनावश्यक विज्ञापन निकलवाये। इंडिया गठबंधन के सवाल पर कहा कि इंडिया गठबंधन के पास मुख्यमंत्री से लेकर प्रधान मंत्री रह चुके नेता और काबिल सांसद हैं। जब समय आएगा तो इंडिया गठबंधन एक मत होकर प्रधानमंत्री चुन लेगा। उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार आती है तो महिलाओं को प्रति छ हजार रुपये दिए जाएंगे। महिला आरक्षण पर हम सबने समर्थन दिया पर लागू कब करेंगे। कहा कि में देखना चाहता हूं कि इसी चुनाव में क्या भाजपा महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण दे रही क्या या फिर खाली जुमले बाजी है। महिलाएं मध्य प्रदेश में पीड़ित है उन्हें न्याय नहीं मिल रहा, समाजवादी पार्टी देश में मानव धर्म पर विश्वास करती है। किसानों का शोषण हो रहा है।

PunjabKesari

प्राइवेट कंपनियों से गेहूं खरीदी कराई गई, किसान का सरसों कोड़ियों के दाम बिक रहा जबकि रिफाइंड आयल को बढ़ावा देकर उद्योगपतियों को फायदा दिलाया जा रहा है। वन नेशन वन इलेक्शन जुमले बाजी है। उन्होंने मध्य प्रदेश में रजिस्ट्रियों पर एक प्रतिशत टैक्स को गलत ठहराया। खजुराहो में हुई जी 20 समिट के बारे में कहा कि कोई देश यहां कोई इन्वेस्ट तो कर नहीं रहा इसके जी 20 का रंग फीका हो गया है।

PunjabKesari

●आदिवासी के घर किया भोजन

सरकार आने पर जंगलों में आदिवासियों के लिए लोहिया आवास बनाये जाने की बात भी कही इसके बाद अखिलेश यादव राजनगर के समीपी पंचायत सिंगरों पहुंचे। जहां उन्होंने भारी संख्या में एकत्र आदिवासियों को संबोधित किया। इसके बाद ग्राम सिंगरों में ही इंद्रलाल आदिवासी के घर आदिवासियों के साथ जमीन पर बैठकर रोटी, कढ़ी चावल दाल, बैंगन भर्ता का भोजन किया।

अखिलेश यादव के साथ समाजवादी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष मोहन सिंह यादव, सपा की दिग्गज नेता दीप नारायण सिंह यादव, के प्राण सिंह यादव, बृज गोपाल पटेल बबलू ने भी भोजन किया। भोजन के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कढ़ी और बैंगन भर्ता की तारीफ करते हुए भोजन बनाने वाली महिलाओं का सम्मान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!