स्पेशल एडीजी डीसी सागर ने ली इंदौर में बैठक, पुलिस कमिश्नर से ली अपराधों की जानकारी

Edited By meena, Updated: 06 Nov, 2024 07:57 PM

special adg dc sagar held a meeting in indore

इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर आज स्पेशल एडीजी डीसी सागर के द्वारा एक अहम बैठक ली गई...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर आज स्पेशल एडीजी डीसी सागर के द्वारा एक अहम बैठक ली गई। इस बैठक के जरिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने उन्हें शहर में हुए सभी अपराध से जुड़ी जानकारियां दी। बैठक में एडीजी डीसी सागर ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों को गंभीरता से लेने और समय पर इसका निराकरण करने के भी आदेश दिए है।

PunjabKesari

एडीजी डीसी सागर ने पुलिसकर्मियों को उत्साहित करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी की एक कविता भी सुनाई। बैठक में इंदौर जिले के सभी पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!