धनतेरस पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा, भस्म आरती पर दीपमाला के साथ हुई शुरुआत

Edited By meena, Updated: 10 Nov, 2023 01:22 PM

special puja at mahakaleshwar temple on dhanteras

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर मंदिर के पुरोहित समिति ने सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए विशेष पूजा अर्चना की

उज्जैन(विशाल सिंह): विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर मंदिर के पुरोहित समिति ने सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के लिए विशेष पूजा अर्चना की। पूजा के बाद पुरोहित समिति ने मंदिर में मौजूद भक्तों को चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया। इससे पहले भस्म आरती के दौरान दीपमाला करके दीवाली पर्व की शुरुआत की गई।

PunjabKesari

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सह पत्नी पुरोहितों से करवाया। महापूजन में भगवान श्री महाकाल का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद नंदी हाल में रुद्राभिषेक किया। पूजन के पश्चात मंदिर पुरोहित समिति की ओर से अतिथियों को आशीर्वाद स्वरुप चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया। पूजन मंदिर के पुरोहितों द्वारा कराया गया। दीपावली के पहले धनतेरस के दिन महाकाल मंदिर में सबके कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए पुरोहित समिति ने विधिवत पूजन कई वर्षों से किया जा रहा है। पूजन अर्चन के बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सभी को दीपावली उत्सव की शुभकामना दी। इस अवसर पर महाकाल मंदिर समिति प्रशासक संदीप सोनी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

इससे पहले भस्म आरती के दौरान दीपमाला करके दीवाली पर्व की शुरुआत की गई। धनतेरस पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। सबसे पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। फिर दूध, दही, घी, शहद, फल के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर पूजन किया गया। इसके बाद भस्म चढ़ाई गई। सैकड़ों श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए, महाकाल के भक्तों ने जयकारे लगाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!