सागर में चलती कार में लग गई अचानक आग, तीन लोगों ने गेट तोड़कर बचाई जान

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Jul, 2024 10:51 AM

sudden fire in a car moving in the ocean

सागर जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई घटना बुधवार की है।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में चलती कार में अचानक आग लग गई घटना बुधवार की है। आपको बता दें की यह घटना गौरझामर थाना क्षेत्र की है। कार में धुआं उठते देख कार सवार लोग गेट तोड़कर बाहर निकले देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया था और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर फाइटर को सूचना दी गई।

PunjabKesari प्राप्त जानकारी के अनुसार कार के ड्राइवर को बोनट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद सभी लोग कार से बाहर आ गए। कुछ ही मिनट में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी, कार में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई बताया जा रहा है कि कार में उद्यानिकी विभाग के कर्मचारी सवार थे जो पौधारोपण कर वापस लौट रहे थे। गौरझामर पुलिस ने घटनाक्रम का पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!